Traffic Tail

अंडर गारमेंट में 2 किलो सोना छिपाकर लाया:जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया, 2.18 करोड़ के सोने को पेस्ट फॉर्म में बनाकर छिपाया

जयपुर एयरपोर्ट पर सऊदी अरब से आए यात्री के अंडर गारमेंट से 2 करोड़ का सोना मिला। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने पैसेंजर के अंडरवियर से पेस्ट के रूप में छिपाए गया 1.949 किलो सोना बरामद किया।

DRI ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी सऊदी अरब के जेद्दा से तस्करी का सोना लेकर आया था। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात जांच के दौरान पकड़ा गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर 1.949 KG तस्करी कर लाया सोना बरामद किया गया।
जयपुर एयरपोर्ट पर 1.949 KG तस्करी कर लाया सोना बरामद किया गया।

पैसेंजर को कोर्ट में पेश किया गया

DRI की ओर से सोना तस्करी के आरोप में पैसेंजर को अरेस्ट किया गया। उससे विदेशी मूल का 1.949 KG तस्करी कर लाया सोना बरामद किया गया। पकड़े गए सोने की बाजार कीमत करीब 2.18 करोड़ रुपए आंकी गई है। DRI की ओर से शनिवार को आरोपी पैसेंजर को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी तस्कर को जेल भेज दिया गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर दो दिन पहले एक पैसेंजर से 15.740 KG हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) भी मिला था।
जयपुर एयरपोर्ट पर दो दिन पहले एक पैसेंजर से 15.740 KG हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) भी मिला था।

11 सितंबर को गांजा पकड़ा गया था

इससे पहले 11 सितम्बर को भी DRI ने दिल्ली के एक पैसेंजर को NDPS में अरेस्ट किया था। जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़े गए पैसेंजर के पास 15.740 KG हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) मिला था। पकड़े गए गांजा का बाजार मूल्य करीब 15.7 करोड़ रुपए था। हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) को वह बैंकाक से तस्करी कर लाया था। DRI ने अरेस्ट तस्कर को NDPS कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179