जयपुर। बारिश के बाद आमजन को बीमारियों से बचाने के लिए हेरिटेज निगम प्रशासन युद्धस्तर पर फॉगिंग अभियान चला रहा है। हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश के बाद निगम की स्वास्थ्य शाखा ने दूसरे चरण के तहत अब तक 67 वार्डो में फोगिंग कार्य करा दिया है। फॉगिंग कार्य हूपर के माध्यम से वार्डो की कालोनियों ने किया जा रहा है। स्वास्थ्य शाखा की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनिया अग्रवाल के नेतृत्व में टीम घर घर जाकर आमजन से मच्छर जनित बीमारियो से बचाव के तरीके भी बता रही है। इसके अलावा वार्ड के स्वास्थ्य निरीक्षक भी कालोनियों में जलभराव वाली जगहों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करा सफाई व्यवस्था बना रहे है।
पहले चरण में 20 दिन चला अभियान, बारिश के बाद किया दूसरा चरण शुरू
निगम हेरिटेज की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनिया अग्रवाल ने बताया कि हेरिटेज निगम की ओर से कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का पहला चरण 28 जुलाई को शुरू किया गया था, इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम की दो पारियों में छह वार्डो को कवर किया गया था। जिसमें जल भराव वाली जगहों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया, जिससे कि मच्छर का लार्वा नहीं पनपे। इसके अब बारिश के बाद मौसमी जनित बीमारियों के प्रकोप से आमजन को बचाने के लिए हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश पर दूसरा चरण 22 अगस्त से शुरू किया जा चुका है, अब तक 67 वार्डो को फॉगिंग कार्य से कवर किया जा चुका है। इसके लिए जन प्रतिनिधि के सहयोग से पूरे वार्ड मशीन से फॉगिंग कार्य जा रही है। वार्ड के स्वास्थ्य निरीक्षक की मॉनिटरिंग में कार्य किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट अधिकारियों को प्रतिदिन प्रस्तुत की जाती है। इसके अलावा आमजन की आवश्यकता अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर भी गंदगी होने या गंदा पानी इकट्ठा होने पर फॉगिंग कराई जा रही है। शुक्रवार को वार्ड 73 से 80 तक में दो पारियों में फोगिंग कराई जाएगी।






