Traffic Tail

कार्यालय उपश्रम आयुक्त भीलवाडा के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र कुमार लखारा अपने मध्यस्थ अशोक कुमार आचार्य के मार्फत 33000 रूपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार

ए.सी.बी.मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा -प्रथम द्वारा आज कार्यवाही करते हुये नरेन्द्र कुमार लखारा हाल अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय उप श्रम आयुक्त भीलवाडा एवं अशोक कुमार आचार्य (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा परिवादी की सास के नाम 02 एफडीआर राशि 4.00 लाख रूपये को समय पूर्व तुडवाने की ऐवज में 10 प्रतिशत रिश्वत राशि के हिसाब से कुल 40,000 रूपये रिश्वत की मांग की तथा 10,000 रूपये अशोक कुमार आचार्य (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा परिवादी के काम को श्री नरेन्द्र कुमार एएओ से करवाने की ऐवज में मांग की।जिस पर दिनांक 10.09.2025 को परिवादी को नरेन्द्र कुमार लखारा एएओ एवं अशोक कुमार (प्राईवेट व्यक्ति) के पास कार्यालय उप श्रम आयुक्त,भीलवाडा के पास भिजवाकर रिश्वत राशि मांग सत्यापन करवाया गया तो आरोपी नरेन्द्र कुमार एएओ नें 4.00 लाख रूपये एफडीआर राशि की 10 प्रतिशत के हिसाब से 40,000 रूपये की मांग की गई। परिवादी द्वारा निवेदन करने पर 30,000/- रूपये एएओ नें स्वयं के लिए तथा 10,000 रूपये अशोक कुमार द्वारा मांग की गई तथा रिश्वत राशि प्राईवेट व्यक्ति श्री अशोक कुमार के पास जमा कराने के लिये कहा।मांग के अनुसरण में आज दिनांक 11.09.2025 को अशोक कुमार (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा 33000 रूपये रिश्वत राशि परिवादी से ग्रहण कर श्री नरेन्द्र कुमार एएओ की कार्यालय अलमारी में रखी जहां से रिश्वत राशि बरामद की गई है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी को अपने साले की डेथ क्लेम की एफडीआर समय पूर्व तुडवाने के कार्य की ऐवज में रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा था।

जिस पर एसीबी अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरवीजन में ए.सी.बी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम के नेतृत्व में आज दिनांक 11.09.2025 को पारसमल,उप अधीक्षक,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी नरेन्द्र कुमार लखारा एवं अशोक कुमार आचार्य (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा 33000 रूपये ग्रहण किये,जो आरोपी नरेन्द्र कुमार की कार्यालय अलमारी से बरामद किये गये।आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्जकर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179