Traffic Tail

आपके घर हूपर नहीं आ रहा तो क्यूआर कोड स्कैन करे, मिलेगा समाधान

जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। इस पहल को ज़मीनी स्तर सफल बनाने के लिए निगम प्रशासन अपनी आईईसी एक्टीविटी के जरिए कच्ची बस्तियों में नागरिकों को जागरूक करने और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी देने का कार्य कर रही है। निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश पर इस पहल के तहत वार्ड संख्या 54, सिविल लाइंस ज़ोन सहित कच्ची बस्तियों, स्लम क्षेत्रों और बाज़ारों में क्यूआर कोड लगाए गए। इन क्यूआर कोड्स के माध्यम से नागरिक सीधे अपनी शिकायत, प्रश्न और फीडबैक दर्ज करा सकेंगे। यदि किसी मोहल्ले में सफाई नहीं हो रही है या सफाई वाहन समय पर नहीं पहुँच रहा है, तो लोग अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके तुरंत शिकायत कर पाएंगे।

आयुक्त नगर निगम हेरिटेज, डॉ. निधि पटेल ने बताया कि यह पहल नागरिकों को जागरूक करने और सफाई व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज करने की सुविधा अब क्यूआर कोड से और भी आसान हो गई है, जिससे समस्या का समाधान अधिकतम 24 घंटे के भीतर किया जाएगा। शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर कचरा संग्रहण का कार्य कर रही कंपनी वी वॉइस की आईईसी टीम और नगर निगम हेरिटेज के स्वच्छता कर्मियों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179