Traffic Tail

जिला प्रशासन पारदर्शी एवं जवाबदेही सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध-डीएम

जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शी एवं जवाबदेही सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी अधिकारी-कर्मचारी जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जान-माल के नुकसान पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अतिवृष्टि से सड़क मार्ग, पीएचसी, बांध, विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र सहित अन्य स्थानों पर हुई हानि की रिपोर्ट तत्काल भिजवाएं। श्री कौशल मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय, आंगनबाड़ी और अस्पताल आदि भवनों की मरम्मत या नवीन निर्माण के प्रस्ताव अतिशीघ्र भिजवाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम स्वनिधि योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, लखपति दीदी योजना, पीएम कुसुम योजना से अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोडे़ं।
15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर चलो अभियान-

बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी निकायों में सफाई व्यवस्था सुधार, नई स्ट्रीट लाइट्स को लगाने, आवारा पशुओं को पकड़ने, शहरी निकायों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण, सड़क मरम्मत जैसे जनोपयोगी कार्य सम्पादित करने के लिए डीग जिले में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर चलो अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है, ताकि आमजन अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित हो। साथ ही, अभियान में लगने वाले मुख्य कैंप से पहले तैयारी कैंप लगाकर आमजन से आवेदन प्राप्त किए जाएं।

हर पंचायत समिति की 2 ग्राम पंचायतों पर संचालित होगा गांव चलो अभियान-

राज्य सरकार के निर्देशानुसार डीग जिले में 18 सितंबर से हर पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चलो अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान सप्ताह में तीन दिन चलेगा। सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन, स्वास्थ्य शिविर, विद्यालय इत्यादि के मरम्मत कार्य, बीज मिनी कीट वितरण आदि कार्य होंगे। साथ ही, 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सहकार सदस्यता अभियान भी संचालित किया जाएगा। उन्होंने त्यौहार सीजन के दृष्टिगत साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, सुचारू स्ट्रीट लाइट्स सहित समस्त उपखंड अधिकारियों को उनके क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के निर्देश दिए। श्री कौशल ने पंच गौरव कार्यक्रम की अद्यतन प्रगति, राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत प्राप्त हुए एमओयू की स्थिति तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179