Traffic Tail

बस की टक्कर से महिला गार्ड की मौत:एमबी हॉस्पिटल से घर जाने के लिए बाइक सवार से लिफ्ट ली थी

एक निजी बस ने बाइक सवार युवक-युव​ती को कुचल दिया। इलाज के दौरान आज सुबह महिला की मौत हो गई। जबकि घायल युवक का इलाज जारी है। हादसा 29 अगस्त की शाम उदयपुर में गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में बलीचा बाइपास पर हुआ था। जिसका आज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें एक तेज रफ्तार निजी बस बाइक को जोरदार टक्कर मारते दिख रही है।

बाइक पर बैठी महिला ममता और युवक उछलकर करीब 20 फीट दूर गिर गए। थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि ममता की इलाज दौरान मौत हो गई। वह एमबी हॉस्पिटल में गार्ड की नौकरी करती थी। जिस बस ने टक्कर मारी, उसकी जब्तगी सहित कार्रवाई की जा रही है।

इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने जोरदार हंगामा किया।
इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने जोरदार हंगामा किया।

महिला की मौत के बाद परिजनों का मोर्चरी बाहर हंगामा इधर, इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने जोरदार हंगामा किया। मृतक महिला के भाई और कॉन्स्टेबल राम प्रसाद ने बताया कि हादसे के बाद अभी तक पुलिस ने बस को जब्त नहीं किया। बार-बार थाने में गुहार लगाने के बावजूद एक दिन पहले मेरी एफआईआर ली गई। मैं खुद चित्तौड़गढ़ के गंगरार थाने में पोस्टेड हूं। इसके बावजूद मेरी सुनवाई नहीं हो रही। मेरी मांग है कि मेरी बहन के दोनों बेटों को संविदा पर नौकरी दी जाए।

महिला ने बाइक सवार युवक से लिफ्ट ली थी पुलिस के अनुसार महिला रोज की तरह 29 अगस्त को हॉस्पिटल में ड्यूटी से फ्री हुई। उसने कोर्ट चौराहा पर बाइक सवार युवक मोहम्मद आसिफ से लिफ्ट मांगी थी। दोनों गोवर्धन विलास होते हुए बलीचा जा रहे थे, बाइपास पर यह हादसा हो गया। आसिफ का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179