Traffic Tail

भीलवाड़ा में चारभुजा नाथ मंदिर में चोरी का खुलासा:बदमाश ने पूछताछ में कबूली वारदात, 1KG वजनी चांदी का छत्र बरामद

भीलवाड़ा पुलिस ने एक मंदिर से छत्र चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से चुराया हुआ 1 किलो वजनी चांदी का छत्र भी बरामद किया है।

आसींद थाना प्रभारी हंसपाल ने बताया कि 31 अगस्त को चारभुजा नाथ मंदिर के पुजारी राजाराम वैष्णव ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें उसने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर में प्रवेश कर मूर्ति पर लगा चांदी का छत्र चुरा लिया है, पुलिस ने एक मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दिनदहाड़े की थी वारदात पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया, इस टीम ने दिनदहाड़े हुई इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। इस दौरान पुलिस ने 25 साल के एक युवक को घटनास्थल के आसपास डाउटफुल पाया। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे प्रसारित किया।

पुलिस और पब्लिक के कोआर्डिनेशन से पुलिस ने एक होटल के पास से इस युवक को डिटेन किया। पूछताछ में इतना नाम पहले नाथ पिता शिवनाथ योगी निवासी आसींद बताया। थाने लाकर डिटेल इन्वेस्टिगेशन करने पर इसने मंदिर में चोरी की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने इसके पास से चांदी का छत्र भी बरामद किया है।

ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने गई टीम में आसींद थाना प्रभारी हंसपाल, हेड कॉन्स्टेबल श्रवण कुमार, कॉन्स्टेबल कालूराम, महादेव, मूल सिंह, गणपत सिंह और महेंद्र शामिल रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179