Traffic Tail

राजसमंद के चारभुजा नाथ मंदिर में जलझूलनी एकादशी मेला कल:देशभर से पैदल श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 7 थानों के जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

राजसमंद जिले में स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम चारभुजा नाथ मंदिर में बुधवार को जलझूलनी एकादशी मेला भरेगा। जलझूलनी एकादशी पर्व को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र सहित देशभर से श्रद्धालु पैदल यात्रा कर यहां पहुंच रहे हैं। पैदल आने के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। ठाकुरजी के दर्शन के बाद श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में नृत्य करते नजर आ रहे है।

चारभुजा नाथ मंदिर में जलझूलनी से एक दिन पूर्व निज मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़।
चारभुजा नाथ मंदिर में जलझूलनी से एक दिन पूर्व निज मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़।

ठाकुरजी को सोने के बेवाण में विराजित कर दूध तलाई तक ले जाएंगे चारभुजा में जलझूलनी का मुख्य मेला बुधवार को होगा। सुबह मंगला झांकी के साथ दर्शन का क्रम शुरू होगा। भक्तों को विशेष रूप से ठाकुरजी की शाही शोभायात्रा का इंतजार रहता है।

शोभायात्रा में ठाकुरजी को सोने के बेवाण में विराजित कर शाही लवाजमे के साथ दूध तलाई तक ले जाया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान गुलाल-अबीर से सड़कें रंग-बिरंगी लाल हो जाएगी।

चारभुजा नाथ मंदिर के मुख्य दरवाजे पर भव्य सजावट की गई है।
चारभुजा नाथ मंदिर के मुख्य दरवाजे पर भव्य सजावट की गई है।

1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद हर साल की तरह इस बार भी एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। सूरजपोल की ओर बैरिकेड्स लगाए गए हैं, प्रवेश दूसरे गेट से दिया जा रहा है और निकासी मुख्य दरवाजे की जा रही है।

दुकानों के ऊपर पुलिस चौकी बनाई चारभुजा पुलिस थाना इंचार्ज प्रीति रत्नू ने बताया कि मंदिर के बाहर दुकानों के ऊपर अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की है। जहां से भीड़ प्रबंधन और दर्शन व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा 7 पुलिस थानों का जाब्ता और थाना इंचार्ज भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

इन फोटोज में देखिए श्रद्धालुओं का उत्साह…

जलझूलनी मेले में देशभर से पैदल जत्थे कई दिनों की पैदल यात्रा करके चारभुजा पहुंचते है, भीलवाड़ा जिले के बागोर से आया पैदल जत्था।
जलझूलनी मेले में देशभर से पैदल जत्थे कई दिनों की पैदल यात्रा करके चारभुजा पहुंचते है, भीलवाड़ा जिले के बागोर से आया पैदल जत्था।
पैदल जत्था चारभुजा में दो—तीन दिन पहले ही पहुंच जाते है और जलझूलनी तक मेले का पूरा आनन्द लेते है। चारभुजा मंदिर पहुंचने के बाद भीलवाड़ा के पैदल यात्री भजन कीर्तन करते हुए।
पैदल जत्था चारभुजा में दो—तीन दिन पहले ही पहुंच जाते है और जलझूलनी तक मेले का पूरा आनन्द लेते है। चारभुजा मंदिर पहुंचने के बाद भीलवाड़ा के पैदल यात्री भजन कीर्तन करते हुए।
पैदल यात्री चारभुजा नाथ के भजन कीर्तन करते हुए।
पैदल यात्री चारभुजा नाथ के भजन कीर्तन करते हुए।
पैदल यात्री अपने साथ चारभुजा नाथ का ध्वजा भी लाते है।
पैदल यात्री अपने साथ चारभुजा नाथ का ध्वजा भी लाते है।
चारभुजा नाथ के मंदिर के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालु ध्वजाएं चढ़ा रहे है।
चारभुजा नाथ के मंदिर के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालु ध्वजाएं चढ़ा रहे है।
चारभुजा मंदिर में मीरा मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।
चारभुजा मंदिर में मीरा मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।
मुख्य मंदिर में उत्साह के साथ श्रद्धालु प्रवेश कर रहे है।
मुख्य मंदिर में उत्साह के साथ श्रद्धालु प्रवेश कर रहे है।
मंदिर के चौके में थाली मांदल की थाप पर नृत्य करते श्रद्धालु।
मंदिर के चौके में थाली मांदल की थाप पर नृत्य करते श्रद्धालु।
मंदिर में प्रवेश के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन, जो मीरा मंदिर की ओर से आ रही है।
मंदिर में प्रवेश के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन, जो मीरा मंदिर की ओर से आ रही है।
मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने की गई सजावट व विद्युत रोशनी ।
मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने की गई सजावट व विद्युत रोशनी ।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179