Traffic Tail

16 साल की लड़की से गैंगरेप,प्राइवेट पार्ट में बोतल डाली:स्कूल से लौटते समय नाबालिगों ने किडनैप किया, हैवानियत के बाद सड़क पर फेंका

बांसवाड़ा में 16 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। स्कूल से लौटते समय दो नाबालिगों ने लड़की का किडनैप किया। उसे एक मकान में ले गए और रेप किया।

यहां से एक नाबालिग लड़की को बुआ के घर ले गया। जहां भी उससे रेप किया। रेप के बाद नाबालिगों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी। इसके बाद सड़क पर फेंककर भाग गए।

सड़क पर बदहवास पड़ी लड़की को देखकर राहगीर ने हॉस्पिटल पहुंचाया। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची और परिजनों को बुलाया।

पीड़िता को गंभीर हालत में उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया।

एक नाबालिग ने बुआ के घर ले जाकर रेप किया पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बेटी 20 अगस्त को स्कूल गई थी। स्कूल से घर लौटने के लिए ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। तब बाइक पर दो लड़के आए। एक लड़का उसके ही स्कूल का पूर्व छात्र था। उसने बाइक पर घर छोड़ने की बात कही, लेकिन बेटी ने मना कर दिया। इस पर दोनों लड़के उसे जबरन उठाकर ले गए।

दोनों लड़कों ने शराब पीकर रेप किया और मारपीट की। दोनों ने उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी, जिससे वह बेहोश हो गई। 21 अगस्त को उसे पीपलखूंट क्षेत्र में फेंककर भाग गए।

उदयपुर में चल रहा इलाज पीड़िता को बांसवाड़ा से गंभीर हालत में एमबी हॉस्पिटल में रेफर किया गया। उदयपुर में पीड़िता की सर्जरी की गई। एमबी हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया- बच्ची जिस हालत में आई थी। उसकी हालत ठीक नहीं थी। आते ही उसका ऑपरेशन किया गया। अब वार्ड में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में एक नाबालिग डिटेन कर लिया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179