फलोदी पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने मोखेरी के मेगा हाईवे पर एक बड़ी कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी समंदर खान और शरीफ के पास से 100 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई। इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है।
एसपी कुंदन कंवरिया के अनुसार, कांस्टेबल गंगाराम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों में गाजी मगरा लोर्डिया निवासी 25 वर्षीय समंदर खान और 37 वर्षीय शरीफ शामिल हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी देचू मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।
जांच में पता चला है कि आरोपी शरीफ खुद एमडीएमए का सेवन करता है। दोनों आरोपी जल्द पैसा कमाने के लालच में इस धंधे में शामिल हुए। ये मध्यप्रदेश के एक तस्कर से अजमेर में एमडीएमए खरीदते थे। फिर बसों के जरिए फलोदी लाकर स्थानीय तस्करों को सप्लाई करते थे।






