Traffic Tail

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत:तनावड़ा फांटा के पास हादसा, भैरव नाले के निर्माण के चलते हो रहे एक्सीडें​​​​​​​ट​​​​​​​

जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र स्थित तनावड़ा फांटा के पास ट्रक की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। घटना के बाद एक मजदूर ने माैके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे को इलाज के लिए एम्स लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवा दिया। घटना बुधवार शाम की है।

पुलिस के मुताबिक ग्लास की फैक्ट्री में काम करने वाले दो मजदूर सरदारपुरा प्रथम बी रोड निवासी कमल नानेचा और उसका साथी गुड़ा बिश्नोइयान निवासी विजय विश्नोई सांगरिया से तनावड़ा फांटा की तरफ जा रहे थे। तनावड़ा फांटा से सालावास रोड पहुंचते ही तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए चालक ने ट्रक से दोनों को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों नीचे गिर गए। विजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में गंभीर घायल कमल को एम्स लेकर गए। जहां उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने देर शाम दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवा दिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179