Traffic Tail

फलोदी पुलिस की दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई:तीन आरोपी गिरफ्तार, पारिवारिक रंजिश और मंदिर जाते समय किया था अपहरण और मारपीट

फलोदी जिले में पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में चाखू थाना पुलिस ने पारिवारिक रंजिश में अपहरण और मारपीट के आरोपी भागीरथराम विश्नोई और महिपाल विश्नोई को गिरफ्तार किया।

घटना 21 अगस्त की है, जब पीड़ित माणकराम विश्नोई अपने खेत से लौट रहे थे। आरोपियों ने उन्हें गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया और मारपीट की। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी भागीरथराम आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ फलोदी, भोजासर और बाप थाने में मारपीट, हत्या का प्रयास और लूट के कुल 8 मामले दर्ज हैं।

दूसरे मामले में चाखू पुलिस ने विक्रमसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। 3 अगस्त को आरोपियों ने रामस्वरूप ब्राह्मण को श्री राम मंदिर भोजासर चलने का बहाना बनाकर अपहरण किया। रास्ते में उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस पहले ही रघुवीरसिंह और शिशपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी विक्रमसिंह के खिलाफ चितौड़गढ़ के सदर थाने में अवैध डोडा-पोस्त तस्करी का एक मामला दर्ज है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179