मदनगंज थाना पुलिस ने चोरी हुई बाइक बरामद करते हुए वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया- सुभाष कॉलोनी निवासी नौशाद (26) पुत्र मोहम्मद ईशाद ने रिपोर्ट दी थी कि 22 अगस्त की रात उसने अपनी हीरो बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से चोरी की वारदात का आरोपी सामने आया।
आरोपी पहचान करने के बाद सुंदरनगर निवासी रामदयाल बागरिया (40) पुत्र नोरतमल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई बाइक बरामद कर जब्त कर ली। फिलहाल आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी और नकबजनी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।






