Traffic Tail

मां से बदला लेने के लिए बेटे की हत्या:अजमेर में पड़ोसी युवक निकला आरोपी, नाबालिग से अफेयर की बात उजागर करने से नाराज था

अजमेर में 8 साल के बच्चे की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मासूम की मां से बदला लेने के लिए पड़ोसी युवक ने बच्चे की हत्या की। युवक के नाबालिग से अफेयर की बात मासूम की मां ने उजागर कर दी थी। मामला किशनगढ़ के अरांई थाना इलाके की है।

SP वंदिता राणा ने बताया कि सोमवार रात 9:30 बजे के करीब पुलिस को एक बच्चे की अस्पताल में मौत की सूचना मिली थी। परिवार ने मासूम के मर्डर का शक जाहिर किया था। इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई थी। जांच में खुलासा हुआ की दीपक माली(18) ने मासूम की हत्या की।

बच्चे के परिवार वाले और समाज के लोगों ने किशनगढ़ के यज्ञनारायण हॉस्पिटल परिसर में धरना दिया था।
बच्चे के परिवार वाले और समाज के लोगों ने किशनगढ़ के यज्ञनारायण हॉस्पिटल परिसर में धरना दिया था।

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम…

सोमवार दोपहर लापता हो गया था बच्चा SP वंदिता राणा ने बताया- खुशीराम (8) पुत्र धनराज माली आकोडिया गांव का रहने वाला था। वह सोमवार दोपहर अपने घर से दो-तीन बजे के करीब लापता हो गया था। परिवार और रिश्तेदारों ने पूरे गांव में तलाश की। सूचना पर गांव के लोग भी इकट्‌ठे हो गए थे। बच्चे की तलाश की जा रही थी।

शाम 7 बजे बाड़े में मिला था बच्चे का शव गांव के लोगों को खुशीराम की शाम 7 बजे के करीब घर के ही बाड़े में बॉडी मिली थी।बच्चे के सिर पर चोट के निशान थे। गले पर रस्सी के भी निशान मिले थे। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी।

परिजन ने हॉस्पिटल में धरना दिया था मौके से FSL टीम ने सबूत जुटाए थे। परिवार वाले और समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार रात 10 बजे से यज्ञनारायण हॉस्पिटल (किशनगढ़) में धरने पर बैठ गए थे। मामले को देखते हुए हॉस्पिटल में मदनगंज, बोराड़ा, अरांई और गांधीनगर थाने की फोर्स को तैनात किया गया था।

धरने की सूचना मिलने पर किशनगढ़ से पूर्व विधायक सुरेश टाक भी मौके पर पहुंचे थे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर 15 घंटे बाद मंगलवार दोपहर 1 बजे धरना खत्म किया गया था।

मां से बदला लेने के लिए किया मर्डर एसपी ने बताया- युवक को शक के आधार पर राउंडअप किया गया। उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी के प्रेम-प्रसंग की बात मासूम की मां ने उजागर कर दी थी। आरोपी कुछ दिनों से बहुत नाराज चल रहा था। महिला से बदला लेने के लिए उसने उसके बेटे की हत्या कर दी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179