Traffic Tail

प्रधानमंत्री की मन की बात’ किशनगढ़ में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यकर्ताओं संग सुना कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के नवीनतम एपिसोड को आज उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किशनगढ़ में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सुना।कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने #VocalForLocal अभियान को नई ऊर्जा देते हुए उदयपुर क्षेत्र की प्रसिद्ध चांदी के अश्व की प्रतिकृति का विशेष उल्लेख किया।उन्होंने राजस्थान की अनोखी चांदी नक्काशी कला को देशभर में सम्मान दिलाते हुए इसे तपस्वी श्रम, सूक्ष्म शिल्पकला और पीढ़ियों की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।

दिया कुमारी ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को दिशा देने वाला प्रेरक कार्यक्रम है,जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री देशहित के मुद्दों पर मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की और सभी से प्रधानमंत्री के संदेश—विशेष रूप से स्थानीय शिल्प व कला को बढ़ावा देने को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इसके साथ ही स्थानीय कारीगरों और परंपरागत कला को बढ़ावा देने का प्रधानमंत्री का संदेश आत्मनिर्भर भारत की राह को और मजबूत करता है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179