Traffic Tail

जोधपुर में मोटरसाइकिल चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार:5 बाइक बरामद, शहर से चोरी कर गांव में बेचते थे आरोपी, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

जोधपुर में कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से चोरी की पाँच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में महेन्द्र विश्नोई एवं दिनेश विश्नोई शामिल हैं। पूछताछ में शहर से कई मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की है।

3 नवंबर 2025 को प्रार्थी धन्नाराम शर्मा निवासी पीपलिया खुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह झालामंड चौराहा स्थित माखन भोग स्वीट्स पर नाश्ता लेने गया था, जहां से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने एवं त्वरित खुलासा करने के लिए थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी और मानवीय आसूचना से मिला सुराग टीम ने CCTV फुटेज की गहन जांच,वाहन चोरी से जुड़े संदिग्ध अपराधियों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया।

तरीका-ए-वारदात आरोपी शहर से भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी की गई बाइक को अपने गांव ले जाकर बाद में ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों पर बेच देते थे। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल पाँच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179