Traffic Tail

2 वर्षों में चीफ सेक्रेटरी पंत को हटाना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, जनता को कुछ नहीं मिला: खाचरियावास

जयपुर 22 नवंबर पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा की राजस्थान में बीजेपी सरकार ने 2 वर्षों में कोई काम नहीं किया है जनता इन्हें ढूंढ रही है।
इन्होंने 2 वर्षों में सिर्फ अपने हिसाब से अधिकारियों को इधर से उधर किया है और कुछ नहीं किया। लेकिन मुख्यमंत्री जी आप बताइए इससे जनता को क्या मिला..?
आप कांग्रेस सरकार में जिस अधिकारी को भ्रष्ट और गलत बता रहे थे आज आपने उसी अधिकारी को राजस्थान की कमान सौंप दी। तो आप बताइए जिस अधिकारी को आपके विधायक मंत्री गलत बता रहे थे आज वह सही कैसे हो गए।
आप बताइए सिर्फ सचिव बदलने से जनता को क्या फायदा हुआ। राजस्थान की जनता को क्या मिला..?
आपने स्कूल में बच्चों का दूध बंद कर दिया,उनके यूनिफॉर्म के पैसे खा गए, 35 लाख गरीब परिवारों का राशन बंद कर दीया और नकली दवा से लोगों को मार दिया और पूरे राजस्थान को बर्बाद कर दिया।
भजनलाल जी आप अपनी सांठ गांठ को छोड़िए और राजस्थान कि जनता पर ध्यान दीजिए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179