Traffic Tail

जयपुर में दोस्त ने की युवक की हत्या, अरेस्ट:लेन-देन को लेकर हुआ झगड़ा, ईंट से सिर फोड़ कर हो गया था फरार

जयपुर में एक दोस्त ने गुस्से में अपने ही साथी की हत्या कर डाली। खाने के रुपए के लेन-देन की बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों में झगड़ा हुआ था। गुस्से में आरोपी दोस्त ईंट से सिर फोड़कर अपने साथी की हत्या कर भाग गया।

सेज थाना क्षेत्र में 3 नवंबर को घटना हुई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में फरार हत्या के आरोपी शिवशंकर लोधा उर्फ बबलू (24) निवासी रुदावल भरतपुर को गुरुवार रात अरेस्ट किया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

खाने के रुपए के लिए हुआ विवाद, गुस्से में ईंट उठाकर मार दी डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- हत्या के मामले में आरोपी शिवशंकर लोधा उर्फ बबलू (24) निवासी रुदावल भरतपुर को गिरफ्तार किया गया है। वह सेज के ग्राम झाई में किराए से रहकर मजदूरी का काम करता है। तीन नवंबर को वह अपने साथी मजदूर मोहम्मद महबूब के साथ ग्राम झाई सेज में निर्माणाधीन दुकान के पास बैठा था।

खाने के रुपए के लेन-देन की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। झगड़ा होने पर गाली-गलौज होने पर शंकर लोधा ने गुस्से में पास पड़ी ईंट उठा ली। ईंट से अपने साथी मोहम्मद महबूब के सिर पर वार किया। सिर फोड़कर मोहम्मद महबूब की हत्या कर आरोपी शिवशंकर लोधा फरार हो गया।

भरतपुर से किया आरोपी को गिरफ्तार पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर मोहम्मद महबूब का शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा शहाबुद्दीन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने गुरुवार रात भरतपुर के रुदावल में दबिश देकर आरोपी शिवशंकर लोधा को धर-दबोचा। पूछताछ में लेन-देन की बात में झगड़े पर साथी की हत्या करना कबूल किया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179