Traffic Tail

जयपुर में जीजा ने किया साली से रेप:जूस में नशा मिलाकर पिलाया, विरोध करने पर बेटे को मारने की दी धमकी

जयपुर में जीजा का अपनी विवाहित साली से रेप करने का मामला सामने आया है। जीजा ने जूस में धोखे से नशा मिलाकर पिलाया। इसके बाद रेप किया। साली के विरोध करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। चाकसू थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (चाकसू) मनोहर लाल कर रहे है।

पुलिस ने बताया- चाकसू की रहने वाली विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बहन के पति होने के कारण आरोपी जीजा का घर पर आना-जाना था। रिश्तेदार होने के कारण बातचीत के साथ ही मिलना-जुलना था। आरोप है कि जुलाई-2025 में आरोपी मिलने के बहाने आया। डरा-धमकाकर आरोपी उसे सोडाला पुलिया के नीचे जूस पिलाने ले गया। जूस के ग्लास में नशे की गोली डालकर धोखे से उसे पिला दिया। जूस में नशा मिला होने के कारण बेहोशी छाने लगी।

बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। विरोध करने पर डराया-धमकाया। किसी को बताने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी जीजा के चुंगल से छुटकर घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। चाकसू थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179