Traffic Tail

जयपुर एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या नहीं:दिल्ली आने-जाने वाली 3 फ्लाइट्स देरी से चल रहीं, पैसेंजर्स हो रहे परेशान

जयपुर एयरपोर्ट के सिस्टम में फिलहाल किसी तरह की तकनीकी खराबी नहीं आई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण सिर्फ दिल्ली आने-जाने वाली फ्लाइट पर असर पड़ा है। जो देरी से चल रही हैं।

एयर इंडिया की सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट AI – 1834 करीब सवा दो घंटे की देरी से चली। वहीं इंडिगो की फ्लाइट 6E – 5096, जो दोपहर 1 बजकर 55 मिनट उड़ान भरनी थी, अब 2 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। इसके अलावा एयर इंडिया की एक और फ्लाइट AI – 1844 भी प्रभावित हुई है, जो 1 बजकर 40 मिनट के बजाय अब 2 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

जयपुर एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की समस्या नहीं

जयपुर एयरपोर्ट के प्रवक्ता के अनुसार फिलहाल जयपुर एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की तकनीकी समस्या नहीं आई है। सभी फ्लाइट्स का संचालन निर्धारित वक्त पर किया जा रहा है। हालांकि कुछ फ्लाइट जो दिल्ली से संचालित होने वाली है या फ्लाइट जो दिल्ली जाने वाली है। उनकी टाइमिंग में आंशिक बदलाव किया गया है।

बता दें कि तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर कई विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ प्रभावित रहे। पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पर अतिरिक्त समय तक इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि तकनीकी दिक्कत को दूर करने का काम तेजी से किया जा रहा है, जल्द ही उड़ान संचालन सामान्य हो जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179