Traffic Tail

जयपुर में नाबालिग छात्रा को नशीला जूस पिलाकर किया रेप:अश्लील वीडियो बना वायरल की धमकी देकर किया ब्लैकमेल,स्कूल में क्लासमेट ने आरोपी से कराई थी दोस्ती

जयपुर में दोस्ती कर नाबालिग स्कूल छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले छात्रा को मिलने के बहाने बुलाया, फिर ज्यूस पिलाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

जिसके बाद पीड़ित नाबालिग के पिता ने बस्ती पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल बस्सी एसएचओ धर्मेंद्र कुमार मामले की जांच में जुट गए है।

क्लासमेट के जरिए आरोपी से हुई थी जान-पहचान

पुलिस ने बताया कि बस्सी के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनकी 17 साल की बेटी स्कूल में पढ़ती है। क्लासमेट के जरिए उसकी जान-पहचान आरोपी लड़के से हुई थी। मोबाइल के जरिए बातचीत होने पर आरोपी ने दोस्ती कर ली।

आरोपी ने जूस में नशीली दवा मिलाकर पिलाई

आरोप है कि आरोपी कॉल कर मानसिक दबाव बनाकर बातचीत करता रहा। मिलने के बहाने बुलाकर नाबालिग को जूस में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटोज और वीडियो अपने मोबाइल में बना लिए।

आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की दी धमकी

इतना ही नहीं होश आने पर नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपी अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी घर से कुछ दूरी पर नाबालिग को छोड़कर चला गया।

नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

ऐसे में आरोपी अश्लील वीडियो को वायरल करने की बार-बार धमकी देने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।

गुस्साए परिजनों ने बस्सी थाने में आरोपी लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने रेप और पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179