Traffic Tail

जयपुर में मंगेतर ने किया युवती से रेप:जल्द शादी होने का कहकर बनाया दबाव, विरोध पर मारपीट कर धमकाया

जयपुर में एक मंगेतर के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। सगाई के बाद जल्द शादी होने का दबाव बनाकर आरोपी मंगेतर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर धमकाया। मानसरोवर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मानसरोवर) लखन सिंह खटाना कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- बस्सी की रहने वाली 25 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले उसकी सगाई आरोपी से हुई थी। सगाई के बाद मंगेतर से उसकी बातचीत होती रहती थी। मई-2025 में मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर की मारपीट

विरोध करने पर सगाई होने की कहकर जल्द ही शादी होने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कुछ दिन पूर्व मिलने बुलाने पर झगड़ा कर शादी करने से मना करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर धमकी दी। धोखे का पता चलने पर पीड़ित युवती ने मानसरोवर थाने में आरोपी मंगेतर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179