Traffic Tail

जयपुर में घर छोड़कर भागी नाबालिग लड़की:कमरे में सो रहे थे परिजन, अलमारी से गायब मिले कैश-कपड़े

जयपुर में घर छोड़कर एक नाबालिग लड़की के भागने का मामला सामने आया है। कमरे में परिजनों को सोता छोड़कर नाबालिग लड़की रात को घर से निकल गई। नाबालिग लड़की के गायब मिलने पर अलमारी चैक करने पर रखे कपड़े-कैश भी नहीं मिले। खोह नागोरियान थाने में नाबालिग लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- खोह नागोरियान के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी 14 साल की बेटी के किडनैपिंग की शिकायत दी है। 15 अक्टूबर की रात परिवार के मेंबर खाना खाने के बाद अपने-अपने रुम में सो गए। परिजनों को सोता छोड़कर नाबालिग लड़की घर से चली गई। रात करीब 2 बजे परिजनों ने उठकर नाबालिग बेटी को संभाला तो कमरे में नहीं मिली।

काफी ढूंढने के बाद भी नाबालिग बेटी का पता नहीं चला। घर में रखी अलमारी को चैक करने पर एक बैग, कपड़े और कैश गायब मिला। नाबालिग बेटी के बैग में कपड़े-कैश लेकर घर से निकलने का पता चला। खोह नागोरियान थाने में नाबालिग लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस घर के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ नाबालिग लड़की की तलाश कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179