Traffic Tail

जयपुर में 43 लाख के नकली नोट पकड़े गए:1 लाख के असली नोटों के बदले 4 लाख के नकली दे रहे थे, सिक्योरिटी फीचर देख हैरान हुई एजेंसी

जयपुर के नारायण विहार थाना इलाके में देर रात एसओजी की टीम ने 43 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। एसओजी की टीम इस गैंग पर पिछले 15 दिन से काम कर रही थी। दोपहर में एसओजी को जब सूचना मिली तो एसओजी मौके पर पहुंची। देर रात करीब 12 बजे तक कार्रवाई चली। फ्लैट में रुके हुए दोनों युवकों को डिटेन कर 43 लाख के नकली नोट रिकवर किए। यह सभी नोट 500 रुपए के हैं। नारायण विहार थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया- त्योहार पर नकली नोट का चलन अधिक रहता है। इसलिए टीमें बदमाशों पर नजर बनाए हुई थी। टीम को जानकारी मिली की नकली नोटों की एक बड़ी खेप जयपुर सिटी में है। इसके बाद टीम ने लोकेशन निकाली और मौके पर पहुंची। हमारी टीम ने नारायण विहार थाना पुलिस के साथ मिल कर बदमाशों को पकड़ा और नकली नोट रिकवर किए। आगे की कार्रवाई साउथ जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।

500 के नोट पर वाटर मार्क और सिक्योरिटी फीचर मिले

रिकवर किए गए 43 लाख रुपए में 26 लाख के नोटों की गड्डी मिली है। वहीं, 18 लाख रुपए के नोट की शीट मिली है। इस शीट की अभी तक कटिंग नहीं की गई। सम्भावना जताई जा रही है कि यह नोट की शीट बाहरी राज्य से जयपुर आई है। जयपुर से इन नोट को अलग-अलग जगहों पर बांटना था। वहीं, जांच एजेंसी इस को लेकर भी हैरान हैं कि नकली नोटों पर पहली बार वाटर मार्क और सिक्योरिटी फीचर उभरा हुआ दिखाई और महसूस किया जा रहा है।

एक लाख असली नोट के बदले मिल रहे थे 4 लाख के नकली नोट

जानकारी में सामने आया है कि एक लाख रुपए असली नोट के बदले में 4 लाख रुपए के नकली नोट मिल रहे थे। बीकानेर का एक बदमाश इन नोटों की डील करने वाला था। डिटेन किये गए बदमाशों से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर रेड कर रही हैं।

चूरू में नकली नोटों के साथ पकड़े गए बदमाश।
चूरू में नकली नोटों के साथ पकड़े गए बदमाश।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179