Traffic Tail

तस्करों ने वनकर्मी को चलती गाड़ी से फेंका:मानपुर नाके पर गाड़ी पकड़ी, वनकर्मी नाके ला रहा था गाड़ी, चालक ने फेंक दिया

सलूंबर में एक गाड़ी को रोककर वनकर्मी के साथ मारपीट की गई। वनकर्मी को चलती गाड़ी से फेंक दिया गया। मामले में सलूंबर पुलिस को रिपोर्ट दी गई है।

वन विभाग के सलूंबर रेंज में रात्रि गश्त के दौरान गुरुवार रात करीब 10 बजे मानपुर नाके पर तस्करी की सूचना मिलने पर वनपाल कैलाश मेघवाल और वनरक्षक हरीश कुमार मीणा ने नाकाबंदी की थी। सलूंबर के क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप सिंह चौहान ने बताया- रात दस बजे सूचना पर मानपुर चौकी के पास रोड पर गश्त की जा रही थी। पिकअप आया और रुकवाया। इसमें तीन लोग सवार थे। गाड़ी को मानपुर नाके पर ले जाने के लिए चालक को बोला। इस दौरान वनरक्षक हरीश उस गाड़ी में बैठ गया और चालक को नाके पर चलने के लिए गाड़ी के साथ रवाना हुए और उनके एक व्य​क्ति को वनपाल कैलाश की बाइक पर बिठा दिया गया।

वनकर्मी को लगी चौट।
वनकर्मी को लगी चौट।

चौहान ने बताया- गाड़ी के चालक ने गाड़ी को तेजी से भगाया और पीछे बाइक सवार वनपाल पीछा ही नहीं कर पाया। इस बीच चालक ने हरीश के साथ मारपीट कर उसे मारने की धमकी देते हुए गाड़ी से फेंक भाग गया।

इस दौरान संदिग्ध वाहन को टीम ने रोकने की कोशिश की। वनकर्मियों ने गाड़ी को पकड़ लिया और एक स्टाफ सदस्य गाड़ी में बैठ गया। दूसरा बाइक से आगे चलने लगा। गाड़ी को नाके लाया जा रहा था।

इसी बीच गाड़ी का चालक गाड़ी लेकर धरियावाद की ओर फरार हो गया और उसका एक साथी यही वनकर्मियों के पास रह गया।

वनकर्मियों ने इस पिकअप को रुकवाया था।
वनकर्मियों ने इस पिकअप को रुकवाया था।

बताया जा रहा है कि पहचान छिपाने के लिए उन्होंने गाड़ी के नंबर प्लेट पर ग्रीस लगा दी थी। पीछे से दिखाई दे रहा नंबर तो उन्होंने पढ़ लिया था। वन विभाग ने देर रात सलूंबर थाने में पुलिस को रिपोर्ट दी। इधर, पुलिस ने बाइक पर जो पिकअप में सवार व्यक्ति था उसको पकड़ पूछताछ की जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179