Traffic Tail

प्रदेशभर के सभी स्कूलों में दिवाली अवकाश शुरू:शिक्षा विभाग ने 13 से 24 अक्टूबर तक छुट्टी रखने दिए आदेश, विद्यालय खुले तो होगी कार्रवाई

राजस्थान में सरकारी और निजी स्कूलों में दीपावली अवकाश शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार यह अवकाश 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान किसी भी स्कूल में कोई शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं होगी और सरकारी-निजी स्कूल 25 अक्टूबर को फिर से खुलेंगे।

पहले अवकाश 16 से 27 अक्टूबर तक निर्धारित था, तीन दिन पहले शुरू

शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार अवकाश की तारीखों में बदलाव किया गया है। पहले यह अवकाश 16 से 27 अक्टूबर तक निर्धारित था। राज्य सरकार ने त्योहार पर तालमेल के लिए इसे तीन दिन पहले शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को अपने परिवारों के साथ दीपावली पर्व पूरी तरह मनाने का पर्याप्त समय देना है। यह उन शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा, जो दूर-दराज के क्षेत्रों से आते हैं।

अवकाश के दौरान किसी भी स्कूल में कक्षाएं संचालित नहीं होंगी

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि 13 से 24 अक्टूबर तक घोषित अवकाश के दौरान किसी भी प्रकार की कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी निजी विद्यालय में अवकाश के दौरान कक्षाएं संचालित करने की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179