Traffic Tail

खोहनागोरियान पुलिस थाना की मोबाईल चोरी के विरूद्ध बडी कार्यवाही* 

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि पुलिस थाना खोह नागोरियान पर दिनांक 27.7.2025 को परिवादी दरबसिंह पुत्र मांगीलाल ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पेश की कि मैं दरबसिंह पुत्र मांगीलाल जाट उम्र 40 वर्ष निवासी फौजीपुरा पोस्ट दीवली थाना भुसावर जिला भरतपुर राजस्थान तथा वर्तमान पता गोविन्द नगर मकान नम्बर 40 जो कि थाना खोह नागोरियान जयपुर पूर्व में किराये के मकान में रह रहा हूं मेरे वर्तमान घर पर तारीख 20.7.25 को सांय दो मोबाइल व कुछ पैसे व घरेलू सामान सुरक्षित रखा था जिसको दिनांक 21/7/25 को दिन में देखा तो उक्त सामान घर पर नहीं मिला जिसमे एक मोबाइल का IMEI नम्बर 865407072629596 आदि प्राप्त रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 430/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस में दर्ज किया गया।

दर्ज प्रकरण पर घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना में शामिल आरोपी की दस्तायाबी व प्रभावी कार्यवाही के लिये अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी के सुपरविजन में आदित्य पुनिया सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व में, ओमप्रकाश मातवा थानाधिकारी खोह नागोरियान द्वारा एक कुशल टीम का गठन किया गया गठीत टीम में हंसराज हैड कानि 1171,अशोक हैड कानि 2168 आसिफ कानि 9933,रामअवतार कानि 12298,हरेन्द्र कानि 11385 को शामिल किया गया गठित टीम के अथक प्रयासों से दिनाक 11.10.2025 को आसूचना संकलन प्राप्त कर एंव घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेजो के आधार एंव पूर्व के चालान शुदा अपराधियो से पूछताछ की जाकर मुखबीर खास की इतला से मोबाईल चोर साहिल कुरैशी उर्फ सोहिल उर्फ खट्टन को चिन्हीत कर पतारसी शुरू की गयी।टीम द्वारा आरोपी साहिल कुरैशी उर्फ सोहिल उर्फ खट्टन पुत्र मोहम्मद कुरैशी,उम्र 25 साल,जाति मुसलमान निवासी मकान नम्बर 1 ए 228 टीला नम्बर 0 आजाद नगर पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर जिला जयपुर पूर्व को गिरफ्तार किया गया। मुलजिम साहिल कुरैशी उर्फ सोहिल उर्फ खट्टन के कब्जे से कुल 21 मोबाईल फोन बरामद किये गये।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179