Traffic Tail

NSUI प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई की मांग, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:राजस्थान यूनिवर्सिटी में शस्त्र पूजन का विरोध करने पर भेजा था जेल, आंदोलन की चेतावनी

NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर आज सीकर में कांग्रेस नेताओं सहित अन्य संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली। रैली सीकर के कल्याण सर्किल से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एक युवक कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ गया। हालांकि मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने उसे नीचे उतारा।

कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़कर नारेबाजी करते हुए युवक।
कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़कर नारेबाजी करते हुए युवक।

इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सीएम भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर मुकुल शर्मा को विनोद जाखड़ सहित अन्य लोगों की रिहाई को मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला जलाते हुए।
कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला जलाते हुए।

महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष मंजू चौधरी और भीम सेना के अनिल तिड़दिया ने बताया कि शिक्षा के मंदिर राजस्थान यूनिवर्सिटी में शस्त्र पूजन का NSUI के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। उन पर लाठीचार्ज किया गया था।

कई दिन पुलिस थानों में घुमाया गया और फिर जेल भेज दिया गया। आज तक उनकी रिहाई नहीं हुई। ऐसे में मांग है कि जल्द से जल्द उन्हें रिहा किया जाए। वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179