सांभर पुलिस ने बकरी चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बेची गई बकरियों से प्राप्त 3500 रुपए नकद भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेना थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा निवासी मुकेश उर्फ दल्ला उर्फ नावटिया के रूप में हुई है।
सांभर थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर दिन में इलाके की रेकी करता था। इसके बाद, वे रात के समय भेड़-बकरियों की चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस इस चोरी में शामिल आरोपी के फरार साथी की तलाश में जुटी है।






