जयपुर। नगर निगम हेरिटेज जयपुर की सतर्कता शाखा ने गुरुवार को अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 ट्रक सामान जब्त कर लिया, साथ ही निगम दस्ते ने 20 हजार रुपए परिवहन शुल्क वसूल किया है। इस संबंध में हेरिटेज निगम उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हेरिटेज निगम की सतर्कता शाखा ने गुरुवार को छोटी चौपड़, चांदपोल, संजय सर्किल, जनाना अस्पताल, झोटवाड़ा, पीतल फैक्ट्री, शास्त्री नगर, संसार चंद्र रोड, सी स्कीम, सचिवालय, हाईकोर्ट, पांच बत्ती, चौड़ा रास्ता, बापू बाजार, लिंक रोड, जल महल, किशनपोल बाजार सहित 50 जगहों से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया है। इस दौरान नो ट्रक सामान जब्त किया और 20 हजार रुपए परिवहन शुल्क वसूल किया।






