Traffic Tail

जयपुर नगर निगम हेरिटेज आयुक्त ने किया मॉर्डन कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण

हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने गुरुवार को लाल डूंगरी दिल्ली रोड स्थित मॉर्डन कचरा ट्रांसफर स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।इस दौरान कचरा ट्रांसफर स्टेशन के सिविल निर्माण कार्य में धीमी गति होने पर आयुक्त डॉ निधि पटेल ने नाराजगी जाहिर की और निगम अधिकारियों को समय पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने बताया कि लाल डूंगरी दिल्ली रोड पर मॉर्डन कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाया जा रहा है।इसका मैकेनिज्म पार्ट बनकर तैयार हो गया है।अब यहां पर सिविल कार्य चल रहा है,जिसे जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित कांट्रेक्टर को दिए है। हेरिटेज निगम के प्रोजेक्ट शाखा अधिशाषी अभियंता मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि मॉर्डन कचरा ट्रांसफर स्टेशन पूर्णतया कवर ट्रांसफर स्टेशन रहेगा।इसके बनने के बाद हूपर के द्वारा यहां वेस्ट सामग्री लाई जाएगी,जिसे जमीन पर गिराए बिना ही दो कैप्सूल नुमा कंटेनर में डाल दिया जाएगा।फिर कंटेनर गाड़ी से जुड़कर सीधा निगम के प्लांट पर चला जाएगा।इस ट्रांसफर स्टेशन के बनने के बाद शहर को कचरा मुक्त बनाने में और मदद मिलेगी।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

वहीं निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने जामडोली क्षेत्र के विजयपुरा मालपुरा चौड़ में बने रहे निगम के एस टी पी का भी निरीक्षण किया।इस दौरान निगम आयुक्त ने एस टी पी के निर्माण में गुणवत्ता के कार्य के ध्यान रखने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। हेरिटेज निगम के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रवण वर्मा ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 30 एमएलडी का बनकर तैयार हो रहा है।इसका 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।इस दौरान निगम के अधीक्षण अभियंता चरण सिंह मीणा,अधिशाषी अभियंता सुबोध कुमार सहित अन्य निगम अधिकारी इंजीनियर मौजूद रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179