Traffic Tail

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना को लेकर 14 को हरिद्धार,वाराणसी और सारनाथ जाएगी विशेष ट्रेन

जयपुर सुनील शर्मा राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2025 के अंतर्गत विशेष ट्रेन रविवार 14 सितम्बर को पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के जवाई बांध रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।इस ट्रेन को पशुपालन,गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जवाई बांध रेलवे स्टेशन से दोपहर साढे 12 बजे रवाना होकर यह ट्रेन पाली, जोधपुर होते हुए हरिद्वार,ऋषिकेश, अयोध्या,वाराणसी और सारनाथ पहुंच्रेगी। ट्रेन में आठ जिलों से कुल 676 यात्री सवार होंगे।इस यात्रा में जोधपुर जिले के 350,पाली जिले के 100 और जवाई बांध से 226 वरिष्ठ नागरिक सहित कुल 676 यात्री सम्मिलित होंगे।जवाई बांध रेलवे स्टेशन से सिरोही जिले के 106, जालोर के 120, पाली मारवाड़ जंक्शन से अपराह्न 2:30 बजे पाली जिले के 100, भगत की कोठी, जोधपुर रेलवे स्टेशन से सांय 4 बजे पांच जिलों के 350 वरिष्ठजन सवार होंगे। इनमें जोधपुर जिले के 120, जैसलमेर के 40, फलोदी के 40, बाड़मेर के 100 तथा बालोतरा जिले के 50 यात्री शामिल हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179