चौमूं में नेशनल हाईवे 52 पर देर रात एक सड़क हादसा हुआ। जैतपुरा सर्विस रोड पर हरियाणा नंबर की कार बेकाबू होकर पलट गई। कार में तुरंत आग लग गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य युवक घायल हो गए।

सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। घायलों को एम्बुलेंस 108 से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस कार नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मृतक का शव चौमूं सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है।

स्थानीय लोगों ने एनएचएआई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। सर्विस रोड की स्थिति खराब है। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। टोल प्रशासन और एनएचएआई विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि हरियाणा निवासी अनुज दुहन ने बताया कि मेरा भाई आदित्य दुहन (21) पुत्र अमित दुहन निवासी हिसार हरियाणा, अपने दोस्त योगेश, दीपांशु और सुमित के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर जा रहा था। इसी दौरान चौमूं के NH 52 जैतपुरा के पास यह हादसा हो गया। जिसमें आदित्य दुहन की मौत हो गई।