जयपुर में 15 साल की लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी परिचित ने डरा-धमकाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। प्रेग्नेंट होने पर नाबालिग के साथ दरिंदगी का पता चला। करधनी थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (करधनी) सवाई सिंह कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया- करधनी के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 15 साल की बेटी के साथ परिचित युवक ने रेप किया है। आरोप है कि परिचित होने के कारण आरोपी को नाबालिग बेटी जानती है। परिजनों की गैरमौजूदगी में आरोपी परिचित घर आया। घर में नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे नाबालिग बेटी ने परिजनों को आपबीती नहीं बताई। पेट में दर्द की शिकायत पर डॉक्टर्स को नाबालिग बेटी को दिखाया। प्रेग्नेंट होने का पता चलने पर नाबालिग से पूछने पर उसने आरोपी परिचित की करतूत बताई। नाबालिग के साथ दरिंदगी का पता चलने पर पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






