Traffic Tail

कुमावत युवा शक्ति ने एडीएम को सौपा ज्ञापन:नाबालिग की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

नाबालिग छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुमावत युवाशक्ति राजसमंद के बैनर तले एडीएम नरेश बुनकर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

नाबालिग अपहरण मामले में सौंपा ज्ञापन

कुमावत युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष हरिभगवान भदनिया के अनुसार, नाबालिग छात्रा का मंदिर से घर लौटते समय मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर धारा 363 व 327 आईपीसी में प्रकरण दर्ज किया, लेकिन घटना को 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नाबालिग की बरामदगी नहीं हो सकी है।

जन-आंदोलन की चेतावनी

समाज प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। ज्ञापन में मांग की गई कि नाबालिग को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए नही तो समाज आंदोलन करेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान युवाशक्ति राजसमंद संरक्षक नारायणलाल सीदड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रतन नांदोलिया, जिला प्रभारी रतनराज नांगरिया, जिलाध्यक्ष हरिभगवान भदनिया, मेहेंद्र धनारिया, दीपक धनारिया, कैलाश धनारिया, दीपक सिंगलवाल, चेतन उठवाल, नरेश सिंगवाल, सूरज खनाडिया, रमेश भदनिया, तरुण धनारिया, राहुल सिंगलवाल, विनोद भदनिया सहित समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179