Traffic Tail

मकान में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गहने और कैश ले गए थे चुराकर, बाइक से घूमकर करते रेकी

जोधपुर की महामंदिर थाना पुलिस ने नकबजनी की बढ़ती वारदातों पर लगाम कसते हुए दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने दो अन्य चोरियों का खुलासा किया। आरोपियों के खिलाफ पहले से 3 दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

21 फरवरी को दी थी रिपोर्ट

बता दें कि 19 फरवरी 2026 को इंद्र गोयल के रसाला रोड स्थित मकान से नकदी करीब 2 लाख और जेवरात चोरी हो गए। घटना के समय परिवार पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद 21 फरवरी को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील उर्फ चंदा (20), निवासी भील बस्ती, सदर बाजार थाना व फिरोज खान (20) निवासी कबीर नगर, सूरसागर है। दोनों आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179