Traffic Tail

सीकर रेलवे स्टेशन पर प्रशासन ने की मॉकड्रिल:बम ब्लास्ट होने का सीन क्रिएट किया, घायल लोगों को सिविल डिफेंस की टीम ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया

सीकर रेलवे स्टेशन पर आज बम ब्लास्ट हुआ। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। दरअसल यह कोई हादसा नहीं बल्कि सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल थी। इसमें बम ब्लास्ट होने का सीन क्रिएट किया गया था।

बम ब्लास्ट होने की सूचना मिलने पर तुरंत सिविल डिफेंस,पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि इमरजेंसी कंडीशन के दौरान हालातों से निपटने के लिए आज यह मॉकड्रिल की गई। इसमें सभी टीमों का रिस्पांस टाइम चेक किया गया।

जब भी इस तरह की घटना होती है तो कैसे कुछ ही देर में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। साथ ही भीड़भाड़ वाली जगह से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। इन सभी प्वाइंट्स को लेकर यह मॉकड्रिल की गई।

कई बार देखा जाता है कि आपातकाल के हालात में घायलों को लाने के लिए स्ट्रेचर आने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में किस तरह से उन्हें कंबल में डालकर इलाज के लिए पहुंचाया जा सके। कम से कम समय में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।

वहीं आज की मॉकड्रिल के दौरान एक बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली। पुलिस के कई कार्मिक और प्रशासनिक अधिकारी पहले ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुके थे।

अब देखिए मॉकड्रिल से जुड़े फोटोज

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179