Traffic Tail

नीमकाथाना में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास:10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया, कई धाराओं के तहत सजा

नीमकाथाना अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संतोष कुमार ने एक महिला की हत्या, छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अपर लोक अभियोजक (एडीपी) मातादीन मीणा ने बताया कि पाटन पुलिस थाना क्षेत्र में आरोपी को आजीवन कारावास के साथ 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

एडीजे क्रम संख्या 1 संतोष कुमार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दोषी पाया। मंगलवार को कोर्ट ने इस मामले में सजा सुनाते हुए आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा दी। विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग सजाएं भी सुनाई गई हैं।

 

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179