Traffic Tail

विवाद में कुल्हाड़ी-लाठी से 4 जनों का फोड़ा सिर:परिवारों में रास्ते को लेकर झगड़ा; बहू को पीटने पर बढ़ा मामला

अलवर में रास्ते के विवाद को लेकर एक ही कुनबे के दो-तीन परिवारों में मारपीट हो गई। झगड़े कुल्हाड़ी और लाठियों से पीटा, जिसमें चार जनों के सिर फूट गए। वहीं 8 लोग घायल हो गए। घायल जिला हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मामला राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिलेटा का है।

मामले के अनुसार- बिलेटा गांव निवासी हीरालाल के मकान के पास रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को गांव के रामजीलाल और सोहनपाल ने हीरालाल की पुत्रवधू को रास्ते में रोककर हाथापाई कर दी।

इसके बाद हीरालाल और उसके परिजन विशाल लाल मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में बिशनलाल, हीरालाल, श्रीचंद, विक्की, सुसा और प्रेम सहित करीब आठ लोग घायल हो गए।

घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर राजगढ़ थाने में अर्जुन सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179