Traffic Tail

बहरोड़ के जागुवास में अनियंत्रित कार पोल से टकराई:ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया, बड़ा हादसा टला

बहरोड़ क्षेत्र के जागुवास गांव में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। गांव के मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के लोहे के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा और बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बिजली के पोल में कार की टक्कर होने के बाद आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
बिजली के पोल में कार की टक्कर होने के बाद आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण दीपक शर्मा ने बताया- टक्कर के बाद कार पोल में ही फंस गई थी और ड्राइवर भी अंदर ही फंसा हुआ था। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला।

नशे की हालत में था ड्राइवर

ग्रामीणों के अनुसार, कार ड्राइवर नशे की हालत में था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के समय सड़क पर आवाजाही कम होने से कोई अन्य व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बिजली विभाग को सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। क्षतिग्रस्त पोल के कारण सड़क किनारे यातायात भी बाधित रहा।

बुधवार सुबह क्रेन की मदद से कार को खंभे से हटाया गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था इसलिए ये हादसा हुआ है।
बुधवार सुबह क्रेन की मदद से कार को खंभे से हटाया गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था इसलिए ये हादसा हुआ है।

क्रेन की मदद से कार को हटाया

बुधवार सुबह क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों का चलना आम बात हो गई है। हादसे के दौरान और सुबह कार हटाने के समय मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा रही।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179