Traffic Tail

बैंककर्मी से मारपीट कर लूट करने वाला गिरफ्तार:आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा, 3 नाबालिग पहले डिटेन

पुलिस ने मारपीट कर लूट के मामले में एक आरोपी प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया गया है। 3 नाबालिगों को पहले डिटेन किया गया था। मामला उदयपुर के झाड़ोल थाने का है।

थानाधिकारी फैलीराम मीणा ने बताया-अविनाश पुत्र लक्ष्मणलाल गमेती निवासी बि​च्छीवाड़ा डूंगरपुर को गिरफ्तार किया है। मामले में प्रार्थी मनोज कुमार पिता मामराज जोगी ने थाने में रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया था कि वह आरबीएल बैंक झाड़ोल का कर्मचारी है।

माणस, बाघपुरा, सलदरी, टावर सेंटर पर आरबीएल की ओर से ग्रुप लोन दिया हुआ था, जिसकी वसूली के लिए 4 अप्रैल 2022 को वह और उसका साथी सचिन दोनों बाइक से निकले थे। दोनों ने सभी जगह पहुंचकर मीटिंग की और समूह से एकत्रित रुपए प्राप्त कर बैग में रख​ लिए।

तलवार लेकर आए थे 3 नकाबपोश प्रार्थी मनोज और उसका साथी सचिन सलदरी गांव से रवाना होकर पालियाखेड़ा की तरफ पहुंचे तो तीन युवक बिना नंबरी बाइक से तेज स्पीड में आए और उनके सामने बाइक आडी लगा दी। सचिन बाइक चला रहा था और उसके कंधे पर बैग लटका था। जिसे तीनों युवक झपटने लगे।

तीनों नकाबपोश थे, इनमें से एक के पास तलवार थी। बैग नहीं देने पर वे मारपीट करने लगे। जिससे प्रार्थी के हाथ व सिर में चोट लगी। सचिन से भी मारपीट करते हुए बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 2.50 लाख रुपए थे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179