Traffic Tail

तीन लाख की शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:उदयपुर से अहमदाबाद ले जा रहे थे आरोपी, तीन फर्जी नंबर प्लेट मिली

उदयपुर की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने 3 लाख रुपए अवैध शराब जब्त कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। 21 कर्टन अवैध अंग्रेजी शराब से भरी कार भी जब्त की है। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि खांडी ओबरी टोल नाके पर नाकाबंदी की गई।

इस दौरान स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार को चेक किया तो उसमें अंग्रेजी शराब भरी थी। साथ ही दो गुजरात व एक राजस्थान नंबर की प्लेट मिली। अवैध शराब को लेकर दस्तावेज के बारे में पूछा तो उनके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

कार से ले जा रहे थे गुजरात

ड्राइवर मोहब्बत सिंह ने पूछताछ में बताया कि अवैध शराब परिवहन के समय पुलिस से बचने के लिए धोखे से नंबर प्लेटों का इस्तेमाल करते हैं। जिस पर टीम द्वारा मौके से कार जब्त करके तीनों को डिटेन किया गया।

कार में 21 कर्टन अंग्रेजी शराब भरी थी। आरोपी उदयपुर से शराब तस्करी कर गुजरात के अहमदाबाद ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ड्राइवर मोहब्बत सिंह पिता निर्भय सिंह निवासी भदेसर चित्तौड़गढ़, यशपाल सिंह पिता संतोष सिंह राणावत, निवासी भीलवाड़ा और रविन्द्र सिंह पिता भगवत सिंह झाला निवासी फतहनगर को गिरफ्तार किया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179