पुलिस ने मारपीट कर लूट के मामले में एक आरोपी प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया गया है। 3 नाबालिगों को पहले डिटेन किया गया था। मामला उदयपुर के झाड़ोल थाने का है।
थानाधिकारी फैलीराम मीणा ने बताया-अविनाश पुत्र लक्ष्मणलाल गमेती निवासी बिच्छीवाड़ा डूंगरपुर को गिरफ्तार किया है। मामले में प्रार्थी मनोज कुमार पिता मामराज जोगी ने थाने में रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया था कि वह आरबीएल बैंक झाड़ोल का कर्मचारी है।
माणस, बाघपुरा, सलदरी, टावर सेंटर पर आरबीएल की ओर से ग्रुप लोन दिया हुआ था, जिसकी वसूली के लिए 4 अप्रैल 2022 को वह और उसका साथी सचिन दोनों बाइक से निकले थे। दोनों ने सभी जगह पहुंचकर मीटिंग की और समूह से एकत्रित रुपए प्राप्त कर बैग में रख लिए।
तलवार लेकर आए थे 3 नकाबपोश प्रार्थी मनोज और उसका साथी सचिन सलदरी गांव से रवाना होकर पालियाखेड़ा की तरफ पहुंचे तो तीन युवक बिना नंबरी बाइक से तेज स्पीड में आए और उनके सामने बाइक आडी लगा दी। सचिन बाइक चला रहा था और उसके कंधे पर बैग लटका था। जिसे तीनों युवक झपटने लगे।
तीनों नकाबपोश थे, इनमें से एक के पास तलवार थी। बैग नहीं देने पर वे मारपीट करने लगे। जिससे प्रार्थी के हाथ व सिर में चोट लगी। सचिन से भी मारपीट करते हुए बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 2.50 लाख रुपए थे।






