Traffic Tail

उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक प्रशासनिक अधिकारी विकास हल्दुनिया का हुआ सम्मान

उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने सम्मानित किया।जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री विकास हल्दुनिया एवं सहायक कार्मिक अनिल सैनी को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त कोषागार,राजस्व शाखा,लेखा शाखा,रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया यह सम्मान न केवल उनके मनोबल को बढ़ाएगा बल्कि अन्य कार्मिकों को भी बेहतर दक्षता,कौशल और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्मिक प्रशासन का महत्वपूर्ण स्तंभ है और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य से ही सुशासन की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर सभी सम्मानित कार्मिकों से अपेक्षा जताई कि वे भविष्य में भी इसी उत्साह और निष्ठा से कार्य करते हुए जिले के विकास में अपना योगदान देंगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179