Traffic Tail

नाबालिग बेटी के सामने मां की पीट-पीटकर हत्या:बच्ची से अभद्रता का विरोध करने पर किया पथराव, पड़ोसियों ने गले में चुन्नी डालकर घसीटा

भरतपुर में नाबालिग बेटी के सामने मां की हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने आए महिला के पति को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक उनकी बेटी से अभद्र भाषा में बात कर रहा था, जिसका नाबालिग की मां ने विरोध किया।

इससे आक्रोशित आरोपियों ने महिला पर पथराव कर दिया। इसके बाद नाबालिग की मां से मारपीट की। गले में चुन्नी बांधकर 40 फीट दूर तक घसीटते हुए ले गए। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

घटना सीकरी थाना इलाके के एक गांव की है। वहीं पुलिस का कहना है कि झगड़े के बाद महिला के सुसाइड करने की जानकारी सामने आ रही है।

मृतक महिला के पति ने सीकरी थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है।
मृतक महिला के पति ने सीकरी थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है।

परिजनों का कहना है कि शनिवार शाम महिला अपने घर पर काम कर रही थी। इस दौरान उसकी 13 साल की नाबालिग बेटी से पड़ोसी युवक ने अभद्र भाषा में बात की। नाबालिग की मां ने उसका विरोध किया तो उससे कहासुनी हो गई। इस पर युवक ने गांव के ही अपने 8-10 साथी युवकों को बुला लिया। उन्होंने आते ही परिवार पर पथराव शुरू कर दिया।

घर से 40 फीट दूर तक घसीटा हमले के दौरान पत्नी को बचाने आए पति से भी आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी युवक महिला के गले में चुन्नी डालकर उसे करीब 40 फीट दूर तक घसीट ले गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन महिला को सीकरी हॉस्पिटल ले कर गए, जहां से गंभीर हालत में उसे अलवर रेफर कर दिया। अलवर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

एसएचओ ने कहा कि यह भी जानकारी मिली है कि झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। परिवार के लोगों की रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी की मौत के बाद पति बिलखता रहा पत्नी की मौत के बाद पति अलवर जिला अस्पताल में बिलख-बिलखकर रोता रहा। पति ने बताया कि दूर तक घसीटने के बाद पत्नी वहीं पड़ी रह गई। उसे तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179