Traffic Tail

घर से निकली नाबालिग 4 दिन बाद भी नहीं लौटी:डेढ़ साल से ननिहाल में रह रही थी, नाना ने युवक पर जताया शक, केस दर्ज

सीकर जिले से नाबालिग लड़की के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 22 जनवरी से लापता 17 वर्षीय किशोरी का चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मामले में किशोरी के बुजुर्ग नाना की शिकायत पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 60 वर्षीय नाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दोहिती की उम्र करीब 17 साल 3 महीने है, जो पिछले डेढ़ साल से ननिहाल में ही रह रही थी। 22 जनवरी की रात वह अचानक घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की और ननिहाल के गांव सहित आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

काफी प्रयासों के बाद भी जब किशोरी का सुराग नहीं मिला तो नाना ने थाने पहुंचकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया। शिकायत में उन्होंने एक युवक पर संदेह जताया है। पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही नाबालिग को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179