Traffic Tail

जोधपुर में पुलिया से टकराकर खाई में गिरी पिकअप:इवेंट का सामान लेकर जा रही थी, अचानक बेकाबू हुई

जोधपुर में देर रात इवेंट कंपनी की पिकअप खाई में पलट गई। पिकअप में इवेंट का सामान भरा हुआ था। घटना राईकाबाग पुलिया के पास बालसमंद में हुई। यहां पिकअप ताज हरि महल की ओर जा रही थी।

हादसे की सूचना मिलने के बाद उदय मंदिर थाने के हेड कॉन्स्टेबल किशोर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। माइक से अनाउंसमेंट कर भीड़ को नियंत्रित किया। ड्राइवर और उसके साथ बैठे मेहराज को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति संभाल ली।

हादसे में पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

इधर इस हादसे की जानकारी जयपुर स्टेट कंट्रोल रूम तक पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को क्रेन से हटवाया। बताया जा रहा है कि तेज स्पीड के चलते पिकअप बेकाबू होकर खाई में गिर गई थी। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179