Traffic Tail

पूर्व सरपंच सरदार राव मर्डर मामले में फैसला आज संभव:गैंगस्टर लॉरेंस जेल से आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुआ पेश, 8 आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी

सीकर के एससी-एसटी कोर्ट में पूर्व सरपंच की हत्या मामले में गैंगस्टर लॉरेंस समेत सभी आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामले में आज गुरुवार को फैसला आने की संभावना है। सभी आरोपियों को बुधवार को भी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।

सीकर के जुराठड़ा के पूर्व सरपंच सरदार राव की 23 अगस्त 2017 को हत्या हो गई थी। मामले में लॉरेंस विश्नोई की बुधवार को जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी करवाई गई। वहीं अन्य 8 आरोपियों की पेशी भारी पुलिस की सुरक्षा में करवाई गई। आठ आरोपी हरदेवाराम, कुलदीप, मुकेश, नरेंद्र, यतेंद्र, भानु प्रताप, सुनील, ओमप्रकाश को कोर्ट में पेश किया गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
आज आरोपियों की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में काफी भीड़ रही।
आज आरोपियों की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में काफी भीड़ रही।

दुकान में हुई थी हत्या मामले के अनुसार 23 अगस्त 2017 को जुराठड़ा के पूर्व सरपंच सरदार राव पलसाना कस्बे में किराना दुकान पर बैठे थे। दोपहर में कार सवार बदमाश आए और रिवॉल्वर से सरदार राव पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी। मृतक पूर्व सरपंच सरदार राव के पिता ने रानोली पुलिस थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच की थी। जांच में गैंगस्टर लॉरेंस का हाथ होना भी सामने आया था। जेल में कैदी सुभाष बराल ने लॉरेंस की मदद से पूर्व सरपंच की हत्या करवाई थी। पुलिस ने मामले में लॉरेंस विश्नोई समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179