Traffic Tail

जोधपुर में पैरों से मैदा गूंथकर बनाई फीणी, VIDEO:स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 110 किलो फीणी नष्ट करवाई; CMHO बोले- सैंपल लिए

जोधपुर में एक दुकान पर पैरों से मैदा गूंथकर फीणी बनाई जा रही थी। मंगलवार शाम इसका वीडियो सामने आने के बाद CMHO ने एक्शन लिया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 110 किलो फीणी को नष्ट करवाया। मामला जालोरी गेट स्थित सालासर बालाजी फीणी उद्योग का है।

पहले देखिए, PHOTOS…

सालासर बालाजी फीणी उद्योग में पैरों से मैदा को गूंथता हलवाई।
सालासर बालाजी फीणी उद्योग में पैरों से मैदा को गूंथता हलवाई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से सैंपल लिए। इसके साथ ही 110 किलो फीणी को नष्ट करवाया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से सैंपल लिए। इसके साथ ही 110 किलो फीणी को नष्ट करवाया।

सैंपल की जांच रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई CMHO सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- मामले में सालासर बालाजी फीणी उद्योग के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शिकायत मिली थी कि सालासर फीणी उद्योग में पैरों से मैदा गूंथने के बाद फीणी बनाई जा रही है। इसके बाद विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया।

दूध के साथ खाई जाती है फीणी जोधपुर में अन्य शहरों के मुकाबले सबसे ज्यादा घी की खपत होती है। यहां के गुलाब जामुन, घेवर, लड्डू आदि मिठाइयां काफी फेमस हैं। इसमें दूध के साथ खाई जाने वाली फीणी भी शामिल है। इसे लोग सर्दियों के मौसम में रिश्तेदारों को भी गिफ्ट करते हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179