Traffic Tail

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई जैसी व्यवस्था शायद ही किसी अन्य राजनीतिक दल में है- मंत्री जोगाराम पटेल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कार्यकर्ता सुनवाई की। सुनवाई के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज की कार्यकर्ता सुनवाई में करीब 50 से अधिक परिवेदनाएं सामने आईं, जिनका यथायोग्य निस्तारण किया गया। मंत्री पटेल ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में नियमित रूप से कार्यकर्ताओं की सुनवाई की जा रही है। शायद किसी अन्य राजनीतिक दल में इस प्रकार की व्यवस्थित प्रक्रिया नहीं है। इसके साथ ही हमारे पदाधिकारी भी परिवादियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए गंभीर प्रयास करते हैं।

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि आज राजस्थान अपूर्व विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगामी 28 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है। पूर्व के दो बजट राजस्थान के लिए माइलस्टोन साबित हुए हैं, जिनसे लोगों की अपेक्षाओं से कहीं अधिक कार्य हुए। इसी प्रकार यह आगामी बजट भी राजस्थान के विकास में एक नया माइलस्टोन सिद्ध होगा। विपक्ष की भूमिका पर बोलते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र की ताकत है। उनसे विनम्र अनुरोध है कि राजस्थान के विकास के लिए सकारात्मक सहयोग करें, विकास के मुद्दों पर अपनी राय और विजन प्रस्तुत करें। केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए नकारात्मक भाव और अशोभनीय भाषा का प्रयोग न करें।

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है। विपक्ष इन कार्यों की तुलना करते हुए सुझाव दे, लेकिन केवल बयानबाजी से बचें। सदन का पटल जन-उपयोगी एवं विकास के मुद्दों के लिए होना चाहिए। श्रद्धेय भैरों सिंह शेखावत एवं शिवचरण माथुर के समय का जो गौरवपूर्ण इतिहास रहा है, उसी परंपरा का अनुसरण किया जाना चाहिए। मंत्री पटेल ने कहा कि विपक्ष को विधानसभा का उपयोग जनता के हितों के लिए करना चाहिए तथा अपनी अंदरूनी खींचतान को सार्वजनिक मंच पर नहीं लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजट सत्र ऐतिहासिक होगा—कार्य अवधि और कार्य दोनों ही दृष्टि से। तर्क-वितर्क के साथ सदन का उपयोग राजस्थान की जनता के हित में किया जाना चाहिए। भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी एवं प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह संगठन से उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179